फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दस साल बाद भी तीन गांवों के आधार रिकॉर्ड में नहीं बदला जिले का नाम, लोग परेशान

Wed, 18 Nov 2026 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में स्थापित केंद्र। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। चरखी दादरी को नया जिला बनाए हुए दस साल बीत चुके हैं जबकि बाढड़ा उपमंडल के तीन गांवों के आधार रिकॉर्ड में अब तक चरखी दादरी जिले का नाम अपडेट नहीं हो पाया है। इसके कारण इन गांवों के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को आधार कार्ड से संबंधित कार्य करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आधार रिकॉर्ड में अब भी पुराना भिवानी जिला दर्ज होने के कारण निवास संबंधी पहचान, पता, फोटो और अन्य दस्तावेज में संशोधन करवाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में चरखी दादरी को उपमंडल से जिला और बाढड़ा को तहसील से उपमंडल का दर्जा दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे सरकारी रिकॉर्ड में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई जबकि गांव सिरसली, काकड़ौली हुक्मी और हुई गांवों के आधार रिकॉर्ड में अब तक चरखी दादरी जिले का नाम अपडेट नहीं हो पाया है। तीनों गांवों में तकनीकी समस्या के कारण पुराना रिकॉर्ड एवं जिला ही दिखाई दे रहा है।
इसका असर केवल आधार कार्ड तक सीमित नहीं है। जमीन, भर्ती रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज में जिला परिवर्तन की जरूरत पड़ने पर भी ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। सरकारी दस्तावेज में आधार कार्ड अनिवार्य होने के कारण लोगों के कई काम अटक रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी अशोक श्योराण, सरपंच रमेश कुमार, डॉ. संदीप सिरसली, पवन और रणधीर सिंह हुई ने बताया कि तीनों गांवों के आधार रिकॉर्ड में अब तक भिवानी की जगह चरखी दादरी दर्ज नहीं हो पाया है। आधार कार्ड में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए ग्रामीण बार-बार सीएससी केंद्रों और बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
इस संबंध में आधार कार्ड प्रभारी अरशुद्दीन ने बताया कि समस्या का समाधान राज्य स्तर पर होना है। तीन गांवों में से हुई गांव का रिकॉर्ड जल्द अपडेट होने की उम्मीद है जबकि शेष गांवों के लिए भी पत्राचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें