फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए कसी कमर, पुलिस के 400 जवान तैनात किए

विज्ञापन
हड़ताल को लेकर कर्मचारियों से संपर्क करते कर्मचारी नेता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले मेें सोमवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने कमर कस ली है। हड़ताली कर्मचारी सुबह 10 बजे शहर के रोज गार्डन में एकत्रित होंगे। उसके बाद शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के सभी सरकारी विभागों में करीब 15 हजार सरकारी कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, हड़ताल को लेकर प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। जिला प्रशासन व विभागों के अधिकारियों ने हड़ताल को विफल करने के लिए सभी आवश्यक विकल्प जुटा लिए हैं। पेयजल व बिजली सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इसी प्रकार रोडवेज विभाग ने भी 25 चालक व 25 परिचालक रिजर्व रखे हैं। शहर के सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर 400 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। डीएसपी स्तर के चार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। विशेषकर बिजली-पानी व रोडवेज सेवाएं बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। रोडवेज, बिजली व जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि तीनों सेेवाएं आम दिनों की तरह जारी रहेंगी। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
रोडवेज
लाइसेंसशुदा युवाओं की ली जाएंगी सेवाएं -
रोडवेज में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने का विकल्प ढुंढा गया है। जिन लाइसेंसशुदा युवाओं ने 2018 में कौशल रोजगार निगम पर अपना पंजीकरण करवा रखा है, उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। ऐसे 25 चालक व 25 परिचालकों को विकल्प के तौर पर रिजर्व रखा गया है। रोडवेज विभाग अधिकारियों का दावा है कि बसें रूटीन में चलेंगी। बस सेवा बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम
ठेकेदार से संपर्क कर रिजर्व रखे कर्मचारी -
बिजली निगम में 550 कर्मचारी हैं। ऐसे में हड़ताल को देखते हुए निगम ने एक ठेेेकेदार से संपर्क कर विकल्प के तौर कर्मचारी रिजर्व रखे हैं। इसके लिए जिले के सभी छह डिविजन में छह-छह कर्मचारियों की टीमें बना दी हैं जो बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करवाने के लिए निरंतर निगरानी का काम करेंगी। बिजली आपूर्ति रुटीन में जारी रखने का प्रयास किया गया है। बिजली निगम के एक्सईएन सचिन यादव का कहना है कि हड़ताल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
जनस्वास्थ्य विभाग
चार बार होगी कर्मचारियों की हाजिरी -
जनस्वास्थ्य विभाग चार बार कर्मचारियों की हाजिरी लेगा। सुबह नौ बजेे, 11:30, 2:30 व शाम पांच बजे कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी चैक होगी। जो भी कर्मचारी हड़ताल पर मिला, उसके खिलाफ विभाग के नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके त्यागी का कहना है कि विभाग ने 38 पेयजल व 26 सीवर के कर्मचारी रिजर्व रखे हैं। रिजर्व कर्मचारी आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत हैं। इन रिजर्व कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। जन स्वास्थ्य विभाग में कुल 120 कर्मचारी हैं।
पुलिस प्रशासन : चार डीएसपी करेंगे निगरानी -
पुलिस प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। जिला भर में करीब 400 जवान तैनात रहेंगे। चार डीएसपी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा चौकी इंचार्ज व पुलिस थाना प्रभारी लगातार चौकसी बरतेंगे। डिपो परिसर में ज्यादा संख्या में जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन नेे आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं।
सुबह 10 बजे रोज गार्डन में एकत्रित होेंगे कर्मचारी -
विभिन्न सरकारी व अन्य संगठनों से जुड़े कर्मचारी सुबह 10 बजे नगर के रोज गार्डन में एकत्रित होंगे। इस दौरान बैठक होगी। बैठक के बाद शहर के मेन बाजारों से रोष मार्च निकाला जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा का कहना है कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रहेगी। उनका कहना है कि जिले भर में करीब 15 हजार कर्मचारी हैं।
वर्जन -
बिजली सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी। कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। बिजली आपूर्ति रूटीन में की जाएगी ताकि आमजन को कोई परेशानी नहीं हो।
- सचिन यादव, एक्सईए, बिजली निगम।
वर्जन -
पेयजल आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। जिले में रूटीन की तरह पानी की सप्लाई की जाएगी। दिन में चार बार कर्मचारियों की हाजिरी ली जाएगी।
विज्ञापन

- एसके त्याग, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
वर्जन -
हर रोज की तरह रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। चालक व परिचालक रिजर्व में रखे गए हैं। बस सेवा बाधित नहीं होने दी जाएगी।
- दीपक कुमार, टीएम, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें