फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय अभियान का लाभ उठाएं पात्र परिवार: एडीसी

विज्ञापन
झोझूकलां में आयोजित मेला में शिरकत करने पहुंचे एडीसी मुनीष नागपाल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझूकलां। समाज के आर्थिक सशक्तीकरण में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले अपना योगदान बढ़ाते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी 19 विभागों का भी इसमें सक्रिय सहयोग रहा है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित अंत्योदय मेला में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अंत्योदय उत्थान मेले में चंडीगढ़ स्थित मानव संसाधन विकास विभाग से लाभपात्रों की सूची भिजवाई जाती है। जिसके बाद पंचायत विभाग और समाज कल्याण विभाग से इन परिवारों को फोन कर मेले में आने की सूचना दी जाती है। जो भी परिवार सरकार में अंत्योदय उत्थान के लिए चुने हैं, उनको यहां आकर इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। बीपीएल की सोच से ऊपर उठकर अब एपीएल परिवार बनने की कोशिश हर पात्र परिवार को करनी होगी। सरकार का भी यही उद्देश्य है कि प्रदेश में दो लाख रुपये से कम आय का एक भी परिवार ना हो और प्रदेशवासी आर्थिक दुर्बलता को दूर करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि निजी उद्योग, दुकान, कौशल विकास, डेयरी, बागवानी आदि योजनाओं को अपनाकर परिवार की आमदनी में इजाफा किया जा सकता है। कोई आदमी स्वरोजगार शुरू करता है तो वह 20-30 हजार रुपये महीना आसानी से कमाई कर सकता है। अंत्योदय अभियान में प्रशासन का प्रयास है कि लोन लेने के बाद जो कार्य शुरू किया जाए, उसमें लाभार्थी को प्रशिक्षण दिलवाने, उसके उत्पाद की बिक्री करवाने या और भी किसी मदद की आवश्यकता हो तो उसे भी पूरा किया जाएगा। डॉ. मुनीष नागपाल ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी सरकार के इस पायलट प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाएं और अधिक से अधिक परिवारों को योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चत करें।
- तीन माह बाद शुरू होगा तीसरा चरण : एसडीएम
बाढड़ा के एसडीएम डॉ. संजय धतरवाल ने कहा कि अंत्योदय उत्थान मेले में इस बार एक लाख तक की आय वाले परिवारों को बुलाया गया है। इस अभियान का तीसरा चरण तीन माह पश्चात आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक दो हजार से अधिक परिवारों को अंत्योदय से जोड़ा जा चुका है। हर पात्र व्यक्ति को उसकी मनचाही योजना से लाभान्वित करने का प्रयास प्रशासन का रहता है। काफी संख्या में महिलाओं ने आगे आकर स्वरोजगार को अपनाया है।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा और प्रदेश सचिव डॉ. किरण कलकल, बीडीपीओ सुभाष शर्मा, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. तुलसीराम, डॉ. अरुण फौगाट, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीलिमा, महिला विकास निगम से भारती सिंह, पीएनबी से राजवंती यादव, शमशेर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी वजीर दांगी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें