फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने 170 कुंडीमारों पर दर्ज करवाई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के लाइन लोस और बकाया बिल की रिकवरी के लिए बिजली निगम लगातार प्रयासरत है। गत दो माह से बिजली चोरी रोको और रिकवरी अभियान लगातार जारी हैं। बिजली चोरी रोको अभियान के तहत गत सितंबर माह में 200 केस पकड़े हैं और इनमें से 170 कुंडीमारों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इतना ही नहीं गत दो माह के अंदर 1000 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिन 170 बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है उन पर कार्रवाई के दौरान 16.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया और यह राशि जमा न कराने पर अगली कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार निगम की टीमें लगातार चोरों पर निगरानी रखे हुए हैं।
बिजली चोरी से एक ओर लाइन लोस बढ़ता है तो वहीं, सरकारी राजस्व में भी घाटा होता है। अब बिजली निगम लाइन लोस को 15 फीसदी तक लाने की योजनाओं पर काम कर रहा है। गत एक माह से शहर में लाइन लोस 19 प्रतिशत और गांवों में लाइन लोस 50 फीसदी है।
विज्ञापन

12 टीमें कर रही है कार्रवाई
जिले में बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने स्पेशल टीमों का गठन कर रखा है। यह टीमें दिन-रात बिजली चोरों पर नजर रख रही हैं। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार रात के समय भी बिजली चोरी रोकने के लिए छापे मारे जा रहे है। फिलहाल जिले में 12 टीमें सक्रिय हैं। जिले में छह डिविजन हैं और डिविजन वाइज टीमें निगरानी रख रही हैं। जरूरत के अनुसार पुलिस एवं विजिलेंस की भी मदद ली जा रही है।
शहर में लाइन लोस किया कम, अब गांवों पर फोकस
बिजली निगम की कार्रवाई का धरातल पर असर नजर आया है। पांच माह पहले शहर का लाइन लोस 25 फीसदी था जो अब 19 फीसदी पर आ गया है। इसे अब 15 फीसदी पर लाने की योजना है। शहर के अलावा बिजली निगम अधिकारी अब गांव का लाइन लोस कम करने पर भी फोकस करेंगे। बिजली निगम की योजना है कि बिजली चोरी रोकने में जिला प्रदेश में अव्वल रहे ताकि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल सके।
ये भी उठाए जाएंगे कदम
लाइन लोस को कम करने के लिए कंडेक्टर केबल बिछाने की योजना है, ताकि सीधे कुंडी लगाकर चोरी न हो सके। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मेन लाइन में कुंडी लगाकर बिजली की चोरी करते रहे हैं। इसके अलावा मीटर भी घरों से बाहर लगाए जा रहे हैं ताकि मीटर में छेड़छाड़ न होने पाए।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम पूरी तरह से सतर्क है। लोगों को चाहिए कि वे बिजली चोरी न कर 24 घंटे बिजली पाए। सितंबर माह में करीब 170 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

शंकरलाल, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें