फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस पर प्रतिभावान युवाओं और बुजुर्ग हस्तियों को सम्मानित करेगी फोगाट खाप-19

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय खाप फौगाट-19 और गांव फौगाट झींझर की पंचायत रविवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर हुई। इसकी अध्यक्षता खाप प्रधान बलवंत फौगाट ने की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर खाप सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांवों व खाप का नाम चमकाने वाले होनहार युवाओं और बुजुर्ग खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खाप तीनों सेनाओं और उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्त प्रतिभाओं का भी खाप सम्मान करेगी।
विज्ञापन

खाप सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय व बोर्ड के टॉपर्स, पीएमटी, आईआईटी व एनआईटी में दाखिला पाने वाले होनहारों की खाप की ओर से हौसला अफजाई की जाएगी। वहीं प्रधान बलवंत फौगाट ने बताया कि पंचायत में हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव करवाने पर भी विचार विमर्श किया। फौगाट खाप के प्रवक्ता ने बताया कि आज समाज के हालातों के अनुसार विवाह एक्ट अधिनियम में बदलाव होना जरूरी है क्योंकि सम गोत्र यानि एक ही गोत्र या गांव में शादी करना एक बहुत बड़ी सामाजिक बुराई है, इससे समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ता है। इसके बारे में समस्त खाप ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव करवाने के लिए जल्द ही दादरी जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पंचायत में घसोला के पूर्व सरपंच रणबीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए गांव की 52 एकड़ जमीन बगैर किसी शर्त के ग्राम पंचायत सरकार को देने के लिए तैयार है और इसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव भी पास किया है। गांव घसोला की ग्राम पंचायत ने मेडिकल कॉलेज घसोला में बनवाने के लिए खाप फौगाट से समर्थन मांगा है। खाप फौगाट ने घसोला में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए घसोला गांव का पूर्णता समर्थन देने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पंचायत में उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, खजांची राजवीर टिकान कला, एडवोकेट गिरेंद्र सिंह, ऑडिटर सूबेदार सुरेंद्र सिंह, कृष्ण फौगाट, नत्थूराम फौगाट, सीताराम फौगाट, रामपाल फौगाट, डॉ. सुभाष, महेंद्र फौगाट, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण फौगाट, जयनारायण, जीत सिंह, प्रकाश चौहान, डॉ. अमित कुमार, महिपाल फौगाट, अभिषेक फौगाट, लक्ष्मण फौगाट, रणबीर, राजपाल, ईश्वर सिंह, सुनील, संजीव नंबरदार, राजकपूर, नफे सिंह, जगदीप सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें