फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 48 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली, बिजली की खपत भी बढ़ेगी

Sun, 19 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5 : दादरी के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में बना पावर सब स्टेशन। संवाद
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम चोरी पर रखेगी विशेष नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में दिवाली पर्व पर बिजली की खपत 29 लाख 95 हजार यूनिट तक पहुंचेगी जबकि सामान्य रूप से बिजली की खपत 26 लाख यूनिट होती है। नगर में शनिवार को बिजली की खपत 2 लाख 76 यूनिट थी जबकि सोमवार को खपत का यह आंकड़ा 3.25 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगा। इतना ही नहीं, बिजली निगम चोरों पर विशेष ध्यान रखेगा। इसके लिए विजिलेंस की विशेष नजर रखेगी।
निगम जिले में लगातार 48 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगा। कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। शहर के लिए छह टीमें बना रखी हैं। लाइन ब्रेकडाउन करने या अन्य कहीं फॉल्ट आने पर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। करीब 20 ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। जहां भी ट्रांसफार्मर में खराबी आई उसे तत्काल बदलकर नया लगाया जाएगा। जिले में 1.70 लाख उपभोक्ता हैं। 11 हजार 300 ट्रांसफार्मरों से घरों व दुकानों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

बिजली निगम शहर सहित पूरे जिले में दिवाली पर्व पर बिजली पर्याप्त मात्रा में देगा। त्योहारी सीजन में खासकर बाजारों में बिजली की खपत ज्यादा मात्रा में होती है। बाजारों में दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी होने का भी अंदेशा बना रहता है।
विजिलेंस टीम की रहेगी नजर
निगम ने बिजली चोरों पर नजर रखने के लिए शहर में स्पेशल तौर पर दो टीमों का गठन किया है। इसके अलावा, विजिलेंस की टीम भी सक्रिय रहेगी। ये टीमें 24 घंटे शहर के बाजारों और घरेलू उपभोक्ताओं पर नजर रखेंगी। जो भी उपभोक्ता चोरी करते पकड़ा गया, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना राशि निर्धारित समयावधि में जमा न करवाए जाने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज होगी। शहर में करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर की बाहरी काॅलोनियों में बिजली की चोरी होने की आमतौर पर शिकायतें मिलती हैं। निगम ने सभी लाइनों व ट्रांसफार्मरों को अपडेट कर दिया है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। बिजली आपूर्ति में व्यवधान न आए।
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
बिजली निगम ने दिवाली पर्व को देखते हुए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसका मोबाइल नंबर 82210-01736 व 86075-00170 है। उपभोक्ता बिजली में खराबी आने से इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत का तत्परता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्सन :
लगातार 48 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आपूर्ति में व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा। लाइनों का मेंटिनेंस किया गया है।
-एसडीओ, गौरव कुमार, बिजली निगम, दादरी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें