फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रानीला के अतुल ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 19 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तेलंगाना में स्पर्धा जीतने के बाद अतुल को पदक पहनाकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। गांव रानीला निवासी अतुल ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने बधाई दी है।
अतुल के पिता नफे सिंह साहू ने बताया कि 17 अक्तूबर को तेलंगाना में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें अतुल ने सीनियर आयुवर्ग में अपनी चुनौती पेश की और हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अतुल ने 17.67 मीटर का शॉट लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अतुल की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल के पिता किसान हैं। माता गृहिणी हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन शिक्षा भी राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह 10 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। अब शिक्षा एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें