पद व गोपनीयता की शपथ लेते बिजली निगम सब अर्बन यूनिट पदाधिकारी। स्रोत : विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बिजली निगम सब अर्बन यूनिट दादरी का त्रिवार्षिक चुनाव सर्कल सचिव सूरजमल की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसके तहत आगामी तीन वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मंच संचालन कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार ने किया।
इस दौरान प्रधान भूपेश कुमार लाइनमैन, उपप्रधान संजय सिंह लाइनमैन, सचिव रामबीर शर्मा फोरमैन, सह सचिव प्रवीन कुमार लाइनमैन, कोषाध्यक्ष मनीष एएसएसए, संगठनकर्ता सुरेश सोनी, चेयरमैन विजित कुमार लाइनमैन को चुना गया। इस दौरान पूर्व राज्य वित्त सचिव राजकुमार सांगवान, यूनिट प्रधान सुनील कुमाई, रमेश, संदीप, अनिल, कश्मीर व अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।