फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी शहर के मेन पावर सब स्टेशन से कनेक्ट होगा कमोद सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार पौने चार साल बाद जिले के गंाव कमोद स्थित 33 केवीए बिजली सब स्टेशन के निर्माण का कार्य सिरे चढ़ा सका है। अब सब स्टेशन का चरखी दादरी के मेन पावर सब स्टेशन से कनेक्शन जोड़ने का काम बाकी है। इसके लिए लाइन डाले जाने का काम चल रहा है। डेढ़ एकड़ जमीन में यह सब स्टेशन बनाया गया है। इस सब स्टेशन के बनने से आसपास के एक दर्जन गांवों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। इतना ही नहीं सांजरवास सब स्टेशन का लोड भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

चरखी दादरी की 18 सितंबर 2016 को सीएम रैली में क्षेत्र मेें एक नया सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही निगम अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी थी। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से गांव समसपुर में भी जमीन का जायजा लिया गया था, लेकिन सिरे नहीं चढ़ सका था बाद में गांव कमोद को इसके लिए उचित माना। तत्पश्चात ग्राम पंचायत कमोद ने जमीन देने के लिए प्रस्ताव पारित कर निगम को सौंप दिया था। यह सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनाया गया है।
हिसार से अधिकारियों की टीम ने चरखी दादरी का दौरा कर इस सब स्टेशन को लेकर योजना तैयार की थी। गांव कमोद जाकर जगह का जायजा लिया गया था। निगम अधिकारियों की टीम ने मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। बाद में इस रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद इस जगह को सब स्टेशन के लिए फाइनल कर दिया गया था।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति में आएगा सुधार
कमोद में सब स्टेशन का निर्माण होने से अब गांव सांजरवास में बने सब स्टेशन का लोड कम हो जाएगा। सांजरवास सब स्टेशन से बौंद कलां ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यह सब स्टेशन कई वर्षों से ओवरलोड चला आ रहा है। अब बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, ऊण, मालकोष, सांवड़, सांजरवास, रानीला समेत दर्जन भर गांवों का बिजली लोड कम हो जाएगा इससे डिम लाइट की समस्या भी दूर जाएगी। गांव कमोद सब स्टेशन के तहत कमोद के अलावा, मिसरी, मिर्च, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, जयश्री, झिंझर, दादरी शहर समेत दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
सितंबर 2016 में सीएम ने की थी घोषणा
इसकी फाइल पर हेड ऑफिस से कई बार ऑब्जेक्शन लगाए गए थे। इसके तहत अपडेट कागजात की मांग की गई थी। ऑब्जेक्शन में नक्शा अपडेट एवं नया मांगा गया था। बाद में यह ऑब्जेक्शन रिमूव होने पर निर्माण के लिए लगातार तीन बार टेंडर लगाए गए लेकिन कोई भी एजेंसी एवं ठेकेदार टेंडर रिसीव नहीं कर रहा था। अब इसका निर्माण कार्य सिरे चढ़ा सका है। तकरीबन काम पूरा हो चुका है। अब तो दादरी शहर से कमोद तक लाइन डाले जाने का कुछ काम ही बाकी है। दादरी मेन पावर सब स्टेशन से कनेक्ट होने पर यह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें