फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव में महिलाओं की होगी 33 प्रतिशत भागीदारी : किरण कलकल

Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल पदाधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें दादरी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के आठों मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर पर हो रहे चुनाव में कार्यकर्ता 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक को संगठन चुनाव अधिकारी नगर परिषद बक्शीराम सैनी, जिला महामंत्री रवि गर्ग व जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि सभी बूथों पर कार्यकर्ता बूथ समितियों का गठन करें। किरण कलकल ने कहा कि तय समय में सर्वसम्मति और पारदर्शिता से बूथों के चुनाव कराने की जिम्मेदारी सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को दी गई है जिसमें मंडल अध्यक्षों की निगरानी के तहत चुनाव होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और बूथ स्तरीय इकाई ही भारतीय जनता पार्टी की जान है। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में सर्वव्यापी सिद्धांत के तहत प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए जिसमें प्रत्येक वर्ग से बूथ समितियों में भागीदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगजीत सांगवान, मुंशीराम साहू, सत्यवान मौड़ी, नरेंद्र फौजी, रामनिवास पिचौपा, नितेश ऐरण, विनोद फोगाट, चंद्रपाल सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें