दादरी में 25 जुलाई को होगा सम्मान समारोह, शिक्षा विभाग के निदेशक भी रहेंगे मौजूद
फोटो : 16
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों के 11 एमएमसी प्रधान, 10 स्टार शिक्षकों को शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा सम्मानित करेंगी। इसके लिए सम्मान समारोह 25 जुलाई को शहर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की स्कूल की प्रगति में सराहनीय भूमिका है। समिति प्रधान के अलावा सदस्य स्कूल के हेडमास्टर से मिलकर प्रगति की रूपरेखा तैयार करते हैं। एक स्कूल में 100 विद्यार्थी पर प्रधान के अलावा 12 एसएमसी सदस्य होते हैं। अधिकतम 500 या इससे अधिक विद्यार्थी होने पर प्रधान के अलावा 20 सदस्य होते हैं। एसएमसी में सदस्य उसे बनाया जाता है, जिसके बच्चे राजकीय स्कूल में पढ़ते हो।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार 25 जुलाई को राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा चरखी दादरी आएंगी। इनके साथ स्कूल निदेशक भी आएंगे। शिक्षा मंत्री सभी एमएमसी सदस्यों से बातचीत करेंगी और 11 सदस्यों को सम्मानित भी करेंगी। शिक्षा मंत्री निपुण भारत अभियान में जुटे 10 स्टार शिक्षकों के अलावा दो स्टार मेंटर को भी सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है।
शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम 25 जुलाई को तय हो गया है। इस दौरान विभाग के निदेशक भी आएंगे। - संदीप सिंह, जिला कॉर्डिनेटर, एफएलएन विंग