फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुर्गा शक्ति टीम की सख्ती, मनचलों को कान पकड़ मंगवाई माफी

Fri, 06 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कॉलेज रोड पर युवकों के कान पकड़वा कर माफी मंगवाती पुलिस टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में छात्राओं और महिलाओं का पीछा कर फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। जिला पुलिस ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को कॉलेज रोड पर पुलिस टीम की तैनाती को नजरअंदाज करना कई युवकों को महंगा पड़ा और दुर्गा शक्ति टीम ने कान पकड़वा कर उनसे माफी मंगवाई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि स्कूल व काॅलेज के बाहर और बाजारों से गुजरते समय कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और इसके चलते उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। महिलाओं को सुरक्षित माहौल और बेहतर सुरक्षा प्रदान करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है और इसके मद्देनजर स्कूल, काॅलेजों, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फब्तियां कसने वाले मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
इसके लिए दुर्गा शक्ति टीम व महिला पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में स्कूल, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों के आसपास तैनात रहेंगी। यह पुलिसकर्मी महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और बदतमीजी करने वालों समेत बिना किसी काम के बाइकों पर घूमने वालों पर कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही दुर्गा शक्ति टीम महिलाओं व छात्राओं को पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा के संबंध में चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी भी दे रही है जिनमें 112 एप, ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम व मोबाइल एप्लीकेशन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


- महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराना उद्देश्य : एसपी
एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि जिले में महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए जिला पुलिस हर समय तत्पर रहती है। मुहिम का उद्देश्य महिलाओं व छात्राओं को कार्यस्थल, शैक्षणिक व सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा का अहसास कराना है। इससे महिलाओं व छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी जबकि उनके परिवार की चिंता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें