फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बैक हो रहे ट्राले से दबकर डंपर चालक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में शनिवार सुबह हादसा हो गया जिसमें डंपर चालक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनोज (52) शनिवार सुबह अपना डंपर लेकर जोन में आया था। वह मूलरूप से मोखरा गांव का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से भिवानी में रह रहा था। शनिवार सुबह डंपर खाली करने के बाद वह पेशाब करने लगा और उसी दौरान वह बैक हो रहे एक ट्राले की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा। वहां मृतक की पत्नी बबली के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सड़कों के प्रति स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। उनका कहना है कि अधिकतर सड़क हादसे बड़े वाहनों से हो रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को कार्रवाई बढ़ानी चाहिए। जिले में सड़क, यातायात और जनसुरक्षा के लिए हरसंभव पुख्ता उपाय करने की जरूरत है। यह मांग कई मंचों पर उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें