फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 29 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव अटेला खुर्द में शनिवार रात साढ़े 8 बजे सड़क हादसे में डंपर चालक जितेंद्र उर्फ मुन्ना (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जितेंद्र के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है।
गांव के सरपंच ने परिजनों को जितेंद्र का शव बस स्टैंड के पास पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र के चचेरे भाई नरेंद्र, नरेश और जयप्रकाश मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल दादरी भेजा। पुलिस ने रविवार सुबह जितेंद्र के छोटे भाई सन्नीपाल के बयान दर्ज किए। बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अटेला खुर्द निवासी ट्रक चालक नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का मामले में कहना है कि मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें नजर आ रहा है कि ट्रक के आने से पहले सड़क पर कोई शव नहीं था। उनका आरोप है कि जितेंद्र की हत्या कर शव को ट्रक से कुचलने की साजिश रची गई। ताकि, घटना को हादसे का रूप दिया जा सके।
जितेंद्र अटेला के क्रशर जोन में डंपर चालक था। शनिवार सुबह रोज की तरह काम पर निकला था। उसके पिता की मृत्यु छह साल पहले हो चुकी है। जितेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल, मामला एक्सीडेंट का दर्ज किया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें