फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीटीपी ने 19.75 एकड़ भूमि में काटी गईं काॅलोनियों में अवैध निर्माण ढहाए

Fri, 13 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में निर्माण को तोड़ती जेसीबी मशीन। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से वीरवार को दादरी के नियंत्रित क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान फायर स्टेशन रोड पर करीब 13.5 एकड़ तथा घिकाड़ा रोड पर करीब 6.25 एकड़ जमीन में अवैध निर्माण ढहाए गए। इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से निर्माण, कच्चा रोड नेटवर्क आदि अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि फायर स्टेशन रोड पर करीब 13.5 एकड़ व स्थानीय घिकाड़ा रोड पर करीब 6.25 एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण गिराने का अभियान चलाया गया। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया।
अभियान के दौरान फायर स्टेशन रोड पर 13.5 एकड़ जमीन में फैली एक अवैध कॉलोनी से चार डीपीसी, दो दीवार व कच्चा रोड नेटवर्क को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। वहीं घिकाड़ा रोड पर 6.25 एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में 3 डीपीसी एवं कच्चा रोड नेटवर्क को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों को समझाते हुए कहा कि आमजन प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन

साथ ही शहरी नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सड़कों की हरित पट्टी में किसी भी तरह का निर्माण कार्य न करें। कोई भी निर्माण करने से पूर्व विभागीय अनुमति लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को जिला नगर योजनाकार कार्यालय दादरी में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें