फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेलवे स्टेशन पर नहीं मिला डिजिटल सूचना पट, डीआरएम ने अधिकारियों से मांगा जवाब

Sat, 28 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल सूचना पट्ट जांचते हुए डीआरएम डॉ. आशीष कुमार। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल सूचना पट्ट जांचते हुए डीआरएम डॉ. आशीष कुमार। संवाद
फोटो- 16
रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर से निकले पानी का प्रबंध करने के निर्देश देते डीआरएम। संवाद
फोटो-17
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की जांच करने के लिए बाहर पहुंचे डीआरएम व स्टेशन अधिकारी। संवाद
फोटो- 18
प्रवेश द्वार पर की गई पेंटिंग को हटाने के लिए एसएस को निर्देश देते डीआरएम। संवाद
- चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं और निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे बीकानेर डीआरएम डॉ. आशीष कुमार
- रेलवे स्टेशन पर लगेंगी फूड स्टॉल्स, शौचालय में लागू होगी पे एंड यूज प्रक्रिया
- जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज व लिफ्ट का काम, पुलिस चौकी का भी नए सिरे से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसमें कुछ कार्य अब भी शेष हैं। शनिवार को बीकानेर डीआरएम डॉ. आशीष कुमार दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने निर्माण कार्य व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन पर डिजिटल सूचना पट नहीं मिलने पर डीआरएम ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। अधिकारियों ने 4 दिन के अंदर यह काम पूरा करवाने की बात कही।

डीआरएम यानी डिविजनल रेलवे मैनेजर डॉ. आशीष कुमार दोपहर 1:20 बजे दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर आते ही चेयरमैन बक्शीराम सैनी, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम सीधे प्लेटफार्म 2 पर शौचालय की जांच करने गए। यहां पर सुविधाएं उचित मिलीं, लेकिन, पास में पानी का रिसाव होता मिला। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जल प्रबंधन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में डीआरएम ने बुकिंग कक्ष का दौरा किया। वहां पर भी उचित व्यवस्था मिली। सफाई ठीक मिली और जीआरपी पुलिस भी मौके पर तैनात रही। एसएस कार्यालय, प्रतीक्षालय कक्ष और वीआईपी प्रतीक्षालय कक्ष का दौरा किया। इनमें फर्नीचर की अधिक संख्या मिली तो उन्होंने फर्नीचर कम करवाने के लिए कहा।
डीआरएम ने वीआईपी कक्ष का नाम बदलने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही दीवार पर पोस्टर व पेंटिंग लगी मिली तो डीआरएम भड़क गए। उन्होंने इनको साफ करवाने के लिए कहा। इनके साथ ही रामसेवा दल ने भी स्टेशन पर खाना व पानी व्यवस्था के लिए अनुमतिपत्र सौंपा।

- स्टेशन में पार्क और कार पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
डीआरएम स्टेशन से बाहर पहुंचे तो प्रवेश द्वार के सामने ही कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी मिलीं। इसके विपरीत दिशा में खाली पड़े स्थान में पौधा भी जला मिला। उन्होंने इस पर कारों के लिए विशेष पार्किंग बनाने और खाली स्थान पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।

- प्लेटफॉर्म का बढ़ेगा दायरा, लगाई जाएंगी स्टॉल्स
निरीक्षण के दौरान डीआरएम को प्लेटफॉर्म पर कोई स्टॉल नहीं मिली। इस पर उन्होंने कहा कि जवाब मांगा और कहा कि यात्रियों के लिए सुविधा होनी जरूरी है। साथ ही एक बड़ा कैंटीन बनाने और प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाकर स्टॉल लगवाने के निर्देश दिए, ताकि, यात्रियों को स्टेशन पर ही सामान मिल सके। अब जल्द ही इनके टेंडर किए जाएंगे।

- ओवरब्रिज व एस्केलेटर की जल्द होगी व्यवस्था
डीआरएम ने बताया मुख्य मकसद कार्य का निरीक्षण करना रहा है। अब फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जीआरपी चौकी का भी निर्माण होगा। इसके साथ ही ब्रिज में एस्केलेटर की सुविधा भी होगी। ताकि, दिव्यांग व सीढ़ी से चढ़ने में असमर्थ लोग इसके माध्यम से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा सकें।
विज्ञापन


- स्टेशन पर घूमने और शौच आदि के लिए देने होंगे रुपये
स्टेशन पर बिना टिकट घूम रहे लोगों पर लगाम लगाने और शौचालय में हो रहे नुकसान की बात स्टेशन अधिकारियों ने डीआरएम के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने जल्द टीटी तैनात करने और शौचालय में पे एंड यूज प्रक्रिया लागू करने का आश्वासन दिया। अब जल्द टीटी की तैनाती होगी और शौचालय में भी देखभालकर्ता नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें