फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्राले ने डंपर को मारी टक्कर, ड्राइवर की हुई मौत,  दूसरा चालक फरार

Mon, 30 Jun 2025 12:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

ट्राले ने डंपर को टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर चालक टीटू उम्र 30 साल की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 334बी पर गांव लोहरवाड़ा के पास सोमवार सुबह एक ट्राले ने डंपर को टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर चालक टीटू उम्र 30 साल की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने ट्राला और डंपर को कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार ने बताया महेश चंद ने बताया कि टीटू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव नंगला उदैया का निवासी था और पिछले 10 वर्षों से चरखी दादरी में रहकर डंपर चलाता था। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे टीटू डंपर में डस्ट लेकर दादरी से दिल्ली जा रहा था। एनएच-334बी पर लोहरवाड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्राले ने उसके डंपर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने टीटू को तुरंत चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों को सूचित किया। सुबह करीब 11 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने महेश चंद के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। सदर थाना पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: खेत में सिंचाई कर रहा था किसान, करंट लगने से हुई मौत, रात में मिला शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें