चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर गांधी नगर की गली नंबर-7 में पेयजल सप्लाई की समस्या का समाधान हो गया है और गांधी नगर के बची गलियों में भी इस समस्या के समाधान के लिए टीमें लगातार लगी हुई हैं। जल्द ही पूरे गांधी नगर में पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
गांधी नगर के लोगों की शिकायत थी कि पेयजल सप्लाई के दौरान मिक्स होकर गंदा पानी आता है। कई क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा और कुछ गलियों में अंतिम घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। साथ ही नई लाइन डालने के बाद कनेक्शन नहीं किए गए हैं जिसके चलते लोगों को पानी के टैंकर से काम चलाना पड़ रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने इसके स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे जिसके बाद से जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं और फिलहाल गली नंबर 7 में पेयजल समस्या को सही कर दिया गया है।
इस काम के दौरान पानी की पाइप ब्लॉक मिली जिसके अंदर रोडे व पॉलीथिन तक मिले हैं। इसी के कारण पानी की सप्लाई में परेशानी आ रही थी।
इसको लेकर उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि पानी व सीवर के कनेक्शन करवाते समय सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिक्स न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल सभी के लिए समान रूप से जरूरी है। ऐसे में सभी को इस मामले में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।