फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानसून से पहले 30 ड्रेनोंं की सफाई शुरू, 15 जून तक हो जाएगी पूरी

Fri, 30 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी जिला की मुख्य लोहारू कैनाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आने वाले मानसून सीजन में जलभराव की समस्या न बनने पाए, इसके लिए जिले में 30 ड्रेनों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग की योजना है कि 15 जून तक ड्रेनों का सफाई कार्य पूरा करवा लिया जाए। समय रहते यह काम पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों से बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी। इससे जलभराव नहीं होगा।
मौसम विभाग इस बार मानसून सीजन में 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जता चुका है। मानसून सीजन में करीब एक माह ही शेष है। पिछले मानसून सीजन में नहरों के माध्यम से भी पानी की निकासी की गई थी। इस बार समय से एक सप्ताह पहले मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मानसून को केरल से दिल्ली व हरियाणा पहुंचने में ठीक एक माह का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 30 ड्रेनें और करीब 75 डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर हैं। जिले में मेन लोहारू कैनाल है, जिसकी पानी की क्षमता 1050 क्यूसेक है। डिस्ट्रीब्यूटरी से माइनर व सब माइनर निकलते हैं। विभाग ने खासकर रेतीले क्षेत्र में माइनर ज्यादा निकाल रखे हैं। ताकि, पानी टेल तक पहुंचाया जा सके। ड्रेनों का निर्माण नहरों के साथ-साथ कर रखा है। ताकि, बारिश के पानी की निकासी भी होती रहे। फिलहाल, ड्रेनों की दशा सुधारने की जरूरत है। सिंचाई विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें