फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: करंट लगा पत्नी की हत्या का आरोपी काबू

Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीआईए ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी शहर के वार्ड-20 एमसी कॉलोनी के रहने वाले आशीष उर्फ सेठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल की रात को शहर पुलिस थाने में एक हत्या की शिकायत मिली थी। इसमें प्रीति के पिता जगबीर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रीति ने मार्च 2020 में आशीष उर्फ सेठी के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रीति लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी करती थी। उसका पति आशीष शराब व अफीम के नशे में बार-बार मारता-पीटता था। प्रीति की मां सुनीता ने बताया कि 3 अप्रैल की शाम को प्रीति मायके में आई थी।
विज्ञापन

प्रीति ने कहा कि उसके देवर दीपक की शादी के लिए उसका मामा संदीप व उसकी बहन प्रमिला रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं। रिश्ता न होने का इल्जाम प्रीति पर लगा रहे हैं। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा। उस रात 11 बजे पिता जगबीर के पास प्रीति के देवर दीपक का फोन आया और कहा कि प्रीति ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन

पिता एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो आशीष भाग गया। प्रीति मृत अवस्था में थी। उन्होंने प्रीति की लाश देखी तो प्रीति के दाहिने पैर के अंगूठे व उंगलियों पर जले के निशान थे। ये बिजली के करंट लगाने से हुए और गले में आगे की तरफ भी निशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें