चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला की फोटो युक्त मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो गया है।
उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फर्जी, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट चिह्नित मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से अलग किए गए हैं और उनकी एएसडीडी सूची संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।
डीसी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट सीईओहरियाणा.जीओवी.आईएन पर भी उपलब्ध रहेगी ताकि आम नागरिक आसानी से अपने नाम एवं अन्य विवरण की जांच कर सकें। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
इस अवधि में नागरिक नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा और 28 सितंबर तक सभी मामलों का निपटारा कर 3 अक्तूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और समय पर अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कराने की अपील की।
विधानसभा क्षेत्र दादरी के लिए व्यवस्था
मतदान केंद्र संख्या 1 से 15, 17 से 29, 35 व 36 के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने का स्थान बौंद कलां नायब तहसीलदार कार्यालय, 16 व 30 से 34, 37 से 39, 43 से 59, 60, 61 व 105 के लिए बौंद कलां बीडीपीओ कार्यालय, 239 से 268 के लिए लोहारू वाटर सप्लाई कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
इसी तरह 186 से 206, 210 से 224 व 227 से 230 के लिए दादरी तहसीलदार कार्यालय, मतदान केंद्र 68 से 71, 75, 76, 84 से 89, 146 से 153, 158 से 167 व 176 से 185 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, 77 से 83, 91 से 94, 110 से 119, 129 से 133 व 143 से 145 के लिए पंचायती राज कार्यकारी अभियंता कार्यालय में पेश कर सकते हैं।
वहीं 66, 67, 72 से 74, 90, 134 से 142, 154 से 157, 168 से 175, 207 से 209, 225, 226, व 231 से 238 के लिए लोहारू वाटर सप्लाई मैकेनिकल कार्यकारी अभियंता कार्यालय और मतदान केन्द्र संख्या 40 से 42, 62 से 65, 95 से 109 व 120 से 128 के मतदाता बीडीपीओ दादरी के कार्यालय में अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र बाढड़ा के लिए व्यवस्था
मतदान केंद्र संख्या 81 से 83, 107 से 112, 114 से 118, 122 व 184 से 187 व 196 के लिए बाढड़ा तहसील कार्यालय, 16, 75, 84, 85, 121 से 128, 175, 176, 178, 179, 190 से 195, 197, 200 से 202 व 206 से 211 के लिए बाढड़ा बीईओ कार्यालय, 1 से 15, 17, 18, 86 से 98 के लिए नायब तहसीलदार बाढड़ा कार्यालय, 96 से 106, 177, 188, 189, 203 से 205, 215, 216 व 237 से 250 के लिए तहसीलदार बाढड़ा एग्री कार्यालय में में अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
वहीं 59 से 69, 134 से 138, 156 से 166, 172, 217 से 222 व 231 से 236 के लिए बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय, 25 से 33, 71, 129, 130, 154, 155, 167 से 169, 173, 174, 212 से 214 व 223 से 230 के लिए बीडीपीओ कार्यालय बाढड़ा, 22 से 24, 34 से 39, 56 से 58, 70, 72, 131 से 133, 139 व 170, 171 के लिए दादरी लघु सचिवालय कमरा नंबर 13, 40 से 55 व 140 से 153 के लिए कार्यकारी अभियंता वर्कशाप डिविजन कार्यालय, 19 से 21, 73, 74, 76 से 80, 113, 119 से 121, 180 से 183 व 198, 199 सोसायटी के पास एएफएसओ कार्यालय, को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित सुनवाई स्थलों पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्हें ड्राफ्ट रोल को लेकर पूर्ण जानकारी दी गई और मतदान केंद्र आधारित सूची भी उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह व आशीष सांगवान ने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि एसआईआर के कार्य में पूर्ण सहयोग दें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में मदद करें।
वर्सन:
मतदाता अपने संबंधित एईआरओ कार्यालय में संपर्क कर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाता नाम जोड़ने, नाम हटाने, मतदाता विवरण में संशोधन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए निर्धारित एईआरओ कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। - मनदीप कौर, उपायुक्त