विधायक सुनील सांगवान आयुर्वेदिक औषधालय का उद्घाटन करते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव तिवाला में शुक्रवार को विधायक सुनील सांगवान ने 1,39,45,000 की लागत की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक ने 55.50 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। 53.95 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण किया। इसके अलावा डीएमएफ निधि से निर्मित 15 लाख की अनुसूचित जाति वर्ग की चौपाल और 15 लाख के बजट से बने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया ।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव स्तर पर विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र और आयुर्वेदिक औषधालय शुरू होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन, सरपंच अनिल कुमार, एसडीओ प्रदीप कुमार, विनित कुमार आदि उपस्थित रहे।