फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोबाइल से करें गैस सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी, लाइन में लगने की जरूरत नहीं

Fri, 20 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए जरूरी ईकेवाईसी काफी आसानी के साथ मोबाइल पर ही की जा सकती है। इसके लिए एजेंसी में जाकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है और यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क भी है। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिले के नागरिकों से मोबाइल पर उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

इन दिनों देखने में आ रहा है कि अफवाहों के कारण लोग गैस सिलिंडर से संबंधित ईकेवाईसी के लिए एजेंसी की लाइनों में लगने का मजबूर हो रहे हैं। जबकि इसके लिए एजेंसी में आने की कोई जरूरत नहीं है। नागरिक अपने मोबाइल से स्वयं ईकेवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

मोबाइल से इस प्रकार कर सकते हैं ईकेवाईसी
सबसे पहले अपने मोबाइल पर संबंधित गैस कंपनी आईओसीएल, एचपीसीएल या बीपीसीएल की एप डाउनलोड करें और साथ ही आधार फेसआरडी एप को भी डाउनलोड करें। इसके बाद गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करके एप में लॉग इन करें और ईकेवीईसी या आधार ऑथेंटिकेशन अपडेट का विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी या फेस स्कैन के लिए सहमति दें। इसके बाद मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करें। यह प्रक्रिया बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन का काम करती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एप पर या एसएमएस के माध्यम से ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज मिल जाएगा।
विज्ञापन

पूरी तरह निशुल्क है प्रक्रिया
उपायुक्त ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। केवाईसी के लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का पास होना जरूरी है। आमतौर पर 24 से 48 घंटों के भीतर केवाईसी अपडेट हो जाती है। ऐसे में किसी भी नागरिक को न तो घबराने की जरूरत है और ना ही लाइनों में लगकर परेशानी उठाने की जरूरत है। नागरिक स्वयं बड़ी आसानी से अपने मोबाइल पर ही गैस सिलिंडर से संबंधित केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
गैस सिलिंडर की वीरवार की स्थिति
कुल 2402 सिलिंडरों की मांग रही। जबकि वीरवार सुबह की स्थिति के अनुसार जिले में 2193 सिलिंडरों का स्टॉक है और 1530 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं। ऐसे में जिले में कुल 3723 सिलिंडर उपलब्ध हैं। अलग-अलग कंपनी की बात की जाए तो आईओसीएल मांग 1609, स्टॉक 1612 और 720 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं। इसी प्रकार एचपीसीएल की मांग 64, स्टॉक 321 और बीपीसीएल की मांग 729, स्टॉक 260 व 810 सिलिंडर ट्रांजिट में हैं। उपायुक्त ने जिले के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें