फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेपक टकरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

Thu, 17 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 6 से 10 सितंबर तक आयोजित 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले से दो खिलाड़ियों हार्दिक पूनिया निवासी दोहकी और हिमेश बडगूजर निवासी पैंतावास खुर्द ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने कुल तीन पदक अपने नाम किए, जिसमें चरखी दादरी के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का दोहकी अकादमी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमेच्योर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ चरखी दादरी के प्रधान संत कुमार, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सुनील बंगालिया, सहसचिव दशरथ रंगा, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अनिल सांगवान, हरीश चंद्र, दीपक, परविंदर, मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें