पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद छात्राएं व अतिथि।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। समग्र शिक्षा के सौजन्य से पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी में शुक्रवार को जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में ग्रुप थिएटर, समूह गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गान, विजुअल आर्ट्स जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रभारी एपीसी राजेश डागर ने बताया कि कक्षा 9-12 वर्ग में नृत्य में पीएमश्री कन्या स्कूल दादरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप थिएटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अचीना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में पीएमश्री कन्या स्कूल दादरी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में लोक नृत्य में पीएमश्री कन्या स्कूल दादरी की मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में राजकीय उच्च विद्यालय हिंडोल की पूर्णिमा ने बाजी मारी। गायन में पीएमश्री कन्या स्कूल दादरी की मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजुअल आर्ट-टूडी में राजकीय उच्च विद्यालय हिंडोल की आकांक्षा प्रथम रही। विजुअल आर्ट थ्री-डी में शहीद दलबीर सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी की राधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। उन्हें राज्य स्तर पर भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मुस्कान की नृत्य परफॉर्मेंस देखकर उन्हें जिला के शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
कार्यक्रम में डॉ. इंदु गुलिया, डॉ. सतीश साहू, विनोद, प्राध्यापिका मिनाक्षी, दीपा, रिंपी जैन, निशा, रितू ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीसी कर्मवीर, डॉ. महेंद्र सिंह बीआरपी, पवन कुमार बीआरपी, विकास, शंकर आदि का सहयोग रहा।