फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अब जिले के सभी 168 गांवों में खुलेंगी ग्रामीण कृषि सहकारी समितियां, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Sat, 22 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा स्थित पैक्स समिति कार्यालय। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब जिले के सभी 168 गांवों में पैक्स यानी ग्रामीण कृषि सहकारी समितियां खुलेंगी। इन समितियों में आमजन को दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वस्तुएं एवं खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। जिले में इस समय 16 पैक्स समितियां काम कर रही हैं। इन समितियोंं के 12 हजार सदस्य हैं। वैक्स समितियां आगामी एक अप्रैल से शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई वर्षों से पैक्स समितियां काम कर रही हैं। इन समितियों के जरिए केवल खाद व बीज का ही वितरण किया जा रहा है। इन पैक्स समितियों को धीरे-धीरे ओपन बाजार बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। जिले के गांव मोरवाला, अटेला, बाढड़ा, दाढ़ी बाना, ढाणी फोगाट, बेरला, कादमा, झोझू कलां सहित 16 पैक्स समितियां इस समय काम कर रही हैं। समय-समय पर इन पैक्स समितियों के चुनाव भी होते हैं। इन समितियों के 12 हजार सदस्य हैं।
अब पैक्स समितियां खुलेंगी
अब सरकार पैक्स समितियां खोलने जा रही हैं। ये समितियां गांव स्तर पर खोली जाएंगीं। जिले में 168 ग्राम पंचायत हैं, ऐसे में सभी गांवों में ये समितियां खुलने जा रही हैं। ये समितियां जन औषधि केंद्र भी चला सकेंगी। ऑयल मिल व सीएससी भी शुरू कर सकेंगी। सीएससी की सुविधा लोगों को गांव में ही मिल जाएगी। इसी प्रकार वीटा दूध डेयरी व दूध से बने उत्पाद की भी बिक्री की जा सकेगी। इसी प्रकार दैनिक जीवन में उपयोग बहुत सारी वस्तुएं एवं खाद्य पदार्थ इन वैक्स समितियों में भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू करने की है योजना
इन वैक्स समितियों के एक अप्रैल से शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए सोसायटी को आवेदन करना होगा। सभी आवश्यक मानदंड पूरे करने पर सोसायटी शुरू की जा सकेगी। सोसायटी को बैंक से ऋण मिलेगा। इससे काम शुरू किया जा सकेगा। सोसायटी को हाेने वाली आय सभी सदस्याें में शेयर होगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि समितियाें के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया जा सकेगा। सरकार वैक्स समितियां प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में खोलने जा रही है। किसान की आय दोगुना करने की योजना के तहत भी ये समितियां कारगर साबित होंगी। इनसे किसानों को भी अपने उत्पाद एवं सामान बिक्री की सुविधा मिल सकेगी।
वर्जन :
पैक्स समितियों के खोलने की दिशा में जल्द प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रत्येक गांव में वैक्स समितियां खुलेंगी। इन समितियाें में आमजन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें सीएससी की सुविधा भी मिल जाएगी। केंद्र सरकार सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इससे सोसायटी सदस्याें की आय बढ़ेगी और आम जन को सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। -सुधीर चांदवास, चेयरमैन, सहकारी बैंक समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें