फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डिस्ट्रीब्यूटरी निर्माण का बजट जारी करने पर विधायक उमेद ने सीएम का जताया आभार

Thu, 17 Jul 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 41 करोड़ से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी का होगा कायाकल्प, कई गांवों को होगा लाभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बाढडा। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के नवनिर्माण के लिए 41 करोड़ का बजट मंजूर करने पर विधायक उमेद पातुवास ने इसे दक्षिणी हरियाणा के कई क्षेत्रों के कृषि सिंचाई व पेयजल के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। विधायक ने सीएम नायब सिंह सैनी व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का आभार जताया है।
विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से नहरी पानी से वंचित रहा है। इसके कारण लोगों को मजबूरीवश बिजली संचालित ट्यूबवेलों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे किसानों को फसल सिंचाई व आमजन को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। नहरी पानी के अभाव व भूमिगत जल का ज्यादा दोहन होने से भूमिगत जल स्तर में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी विभिन्न आरडी से प्राप्त चैनलों के माध्यम से कृषि भूमि की सिंचाई में प्रमुख भूमिका निभाती है। इन चैनलों में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से गांव इमलोटा, सरूपगढ़-संतौर, कंहेटी, गोठड़ा, आदमपुर, खेड़ी बूरा, कलाली शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें