फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धान रोपाई को लेकर विवाद, चाचा-भतीजे और बुजुर्ग महिला को पीटा

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव साहुवास में धान रोपाई को लेकर एक पक्ष के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में चाचा-भतीजा व एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल पक्ष के बयान पर सदर थाना पुलिस ने 14 आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल संजीव ने बताया कि उसने व उसके भाई जयविंद्र ने अपने खेत में धान लगाया हुआ है। इसके लिए उन्होंने नहर के साथ में साझे की पाइपलाइन दबा रखी है। उसने बताया कि धान की रोपाई को लेकर गांव में दो पक्ष बने हुए हैं। 28 अगस्त को उसे सूचना मिली कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी पाइपलाइन काट रहे हैं। सूचना मिलने पर वह वह अपने चाचा-ताऊ और भाई के साथ खेत में पहुंचा। वहां कुछ लोग उनकी पाइपलाइन काट रहे थे। जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वे उसे दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। बाद में आरोपियों ने उनके घर जाकर तोड़फोड़ की और उनके परिजनों को घायल कर दिया।
संजीव ने बताया कि आरोपियों ने घर में पत्थर भी फेंके और दीवार फांदकर घर में घुसे गए। इस में हमले में उसका भतीजा व मां भी घायल हो गई। उसका आरोप है कि इस घटना के पीछे गांव के सरपंच का हाथ है। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें