फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, चारपाई पर लेटा हुआ जिंदा जल गया दिव्यांग शख्स; हुई मौत

Tue, 23 Dec 2025 01:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। हादसे के वक्त घर में केवल दिव्यांग व्यक्ति था जिसकी जिंदा जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
घर में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रहलाद के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और घटना के समय घर पर अकेला था। आग लगने की वजह बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


चारपाई पर लेटा था दिव्यांग 

प्रहलाद सिंह पिछले काफी समय से दादरी की विश्वकर्मा कॉलोनी में रहता था। वह दिव्यांग था और चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ था। मंगलवार सुबह उनका बेटा काम पर चला गया और बेटी स्कूल में चली गई। वहीं उनकी पत्नी शीला भी कम पर चली गई थी। पीछे से प्रहलाद सिंह चारपाई पर ही लेटा हुआ था। इस दौरान आग लग गई। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और धुंआ देखा तो वे दीवार कूदकर अंदर गए और पानी डालकर आग बुझाई।  तब तक प्रहलाद सिंह की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें