फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: धन को जरूरतमंदों की भलाई में खर्च करना ही सच्ची सेवा

Tue, 23 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव द्वारका श्यामकलां में सामुदायिक केंद्र ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का काफी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। क्षेत्र के 557 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नेत्रों की जांच करवाई। इस दौरान 311 लोगों को चश्मे वितरित किए गए और 52 मरीजों का चयन गुरुग्राम के अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ हरियाणा माइनिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व स्टोन क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष सोमबीर सिंह घसौला ने किया। उन्होंने कहा कि धन के संग्रह के बजाय उसे जरूरतमंदों की भलाई में खर्च करना ही सच्ची सेवा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां ऐसे कार्यों को याद रखें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों की समस्या अधिक देखने को मिलती है, इसलिए उनका लक्ष्य जिले के प्रत्येक नागरिक की आंखों की निशुल्क जांच कराना है।
इसी उद्देश्य से वह और उनकी टीम समय-समय पर नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर रही है और जरूरत पड़ने पर लोगों के ऑपरेशन भी करवाए जा रहे हैं। इस दौरान अनिल काकड़ोली, सतबीर दलाल धारणी, संत श्यामकलां, बलबीर ग्रेवाल, पूर्व सरपंच अजीत सिरसली, सरपंच रमेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें