फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जर्जर दीवारों की होगी मरम्मत, फूलों की बिखरेगी महक

Sat, 29 Nov 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गामड़ी स्थित रामबाग जिसका सुंदरीकरण किया जाना है। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

पुराना शहर स्थित रामबाग के सुंदरीकरण लिए नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए रामबाग की जर्जर दीवारों की मरम्मत करने के अलावा रंग-पेंट, इंटरलॉकिंग टाइले, टीन शेड लगवाने का काम करवाया जाएगा। साथ ही पार्क में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे भी लगवाए जाने है। नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि कार्य को जल्दी शुरू करवाने के लिए बुधवार को टेंडर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद कार्यादेश जारी कर दिए जांएगे।
शहर के गामड़ी क्षेत्र में बने रामबाग की दशा व दिशा बदलने के लिए नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये का बजट पास किया गया हैं। नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी ने बताया कि रामबाग में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के बैठने की जगह की कमी बनी हुई थी। दीवारें भी लगातार जर्जर होती जा रही हैं। शहरवासियों की ओर से बार-बार रामबाग के सुधार की मांग की जा रही थी लेकिन बजट के अभाव में पिछले लंबे समय से कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन



टाइलें लगवाई जाएंगी, लाइटों का भी होगा सुधार
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बजट राशि से रामबाग के पार्क में अनेक प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, टूटी पड़ी फुटपाथ को संवारने के लिए नई रंगीन इंटर लाॅक टाइलें लगवाई जाएंगी। रामबाग में खराब व बंद पड़ी लाइटों को ठीक करवाने के अलावा नई लाइटें लगवाने का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


:::::::::::
शहर के सबसे पुराने रामबाग का सुदंरीकरण करने के लिए नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। बुधवार को कार्य संबंधी निविदाएं आवंटित की जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
- बक्सीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें