काकड़ोली सरदारा राजकीय स्कूल में विधायक उमेद पातुवास ने किया नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव काकड़ोली सरदारा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक उमेद पातुवास, सचिन अहलावत आईआरएस , एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, अजीत श्योराण व रणधीर आदि उपस्थित रहे।
अनिल कालूवाला ने कहा कि लाइब्रेरी खुलने से बच्चों को शिक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल करने में सुगमता होगी। लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम और व्यापक अध्ययन सामग्री, ई-पुस्तकें, शोधपत्र और ऑनलाइन संसाधनों तक सरल और सुलभ पहुंच प्रदान करना है। इससे उनकी शैक्षणिक यात्रा को अधिक प्रभावी और समृद्ध बनाया जा सकेगा।
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि विद्यालय में सेवा कार्य निश्चित रूप से छात्रों के लिए लाभदायक रहेगा। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि शिक्षण कार्य को लगन के साथ करें ताकि अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन कर सकें। रणबीर सिंह और प्राचार्य रेखा ने अनिल कालूवाला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्वामी दिनेशानंद, बलवंत, राज चंदेनी, सोम, नसीब जुई, शमशेर उपस्थित रहे।
फोटो -32
गांव काकड़ोली सरदारा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन करते विधायक उमेद पातुवास व अनिल कालूवाला। स्रोत : संस्थान