रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने की जबकि जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार भी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत दादरी जिले के दोनों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में दो लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके तहत कार्यकर्ताओं की मंडल स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। सदस्यता अभियान के तहत जिले के दोनों विधायकों को 20-20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक बूथ पर 250 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है।
फोटो 17
भाजपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी व जिला अध्यक्षण किरण कलकल। स्रोत: संगठन