फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान मोर्चा का 63वें दिन भी धरना जारी, इनेलो का समर्थन

Thu, 18 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को 63वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का कहना था कि वर्ष 2023 और 2025 रबी सीजन के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही बारिश से प्रभावित फसलों के लिए सरकार ने कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता आज मुश्किलों का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार उसकी मदद के लिए नदारद है।
विज्ञापन

धरने में इनेलो और भूतपूर्व सैनिकों ने भी समर्थन दिया। इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंचगांवां ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि 2023 में कपास बीमा के 450 करोड़ रुपये में घोटाला हुआ और 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में फसल बीमा राशि में भारी कमी आई है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने खेती को डीजल और अन्य लागतों से बाहर करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने और किसानों के कर्ज माफ करने जैसी कई अहम मांगें भी उठाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें