- अब तक हुए 13 विधानसभा चुनावों में 80 वोट से है सबसे कम अंतर की जीत, 1991 में धर्मपाल सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगजीत सिंह को दी थी शिकस्त
- वर्ष 2009 के चुनाव में सतपाल सांगवान ने राजदीप फौगाट को 145 वोटों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इन चुनाव में सबसे कम वोटों की जीत का रिकॉर्ड धर्मपाल सिंह के नाम है। वर्ष 1991 के चुनाव में उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगजीत सिंह को 80 वोटों से हराया था। दादरी हलके में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सोमबीर सांगवान के नाम है जबकि बाढड़ा हलके में सर्वाधिक मत नैना चौटाला ने हासिल किए हैं।
वर्ष 1967 से लेकर 2019 तक जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 13-13 चुनाव हुए हैं। इन चुनाव में कुछ इतिहास भी बने हैं जबकि कुछ के तथ्य तो बेहद रोचक हैं। वर्ष 1991 का चुनाव इन्हीं में से एक है। इस चुनाव में धर्मपाल सिंह और जगजीत सिंह के बीच कड़ी टक्कर रही। धर्मपाल सिंह ने हविपा वे जबकि जगजीत सिंह ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनमें बिमला देवी इकलौती महिला प्रत्याशी थीं। इस चुनाव में धर्मपाल सिंह को 20,918 जबकि जगजीत सिंह को 20,838 वोट मिले थे। धर्मपाल सिंह की जीत का प्रतिशत अंतर 0.13 प्रतिशत रहा था। वहीं, 1991 के चुनाव में बाढड़ा हलके से 19 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी और हविपा प्रत्याशी अत्तर सिंह ने 15,770 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। जनता पार्टी के उम्मीदवार दलबीर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे थे और दलबीर को 134 वोट मिले थे।
इसके बाद वर्ष 2009 के चुनाव में दादरी हलके से सतपाल सांगवान ने राजदीप फौगाट को 145 वोटों से हराया था। इस चुनाव में हजकां प्रत्याशी सतपाल सांगवान को 27,790 वोट मिले थे जबकि इनेलो उम्मीदवार राजदीप फौगाट को 27,645 मत हासिल हुए थे। जीत का अंतर प्रतिशत में 0.15 प्रतिशत रहा था।
- 1996 में नृपेंद्र सिंह ने बाढड़ा में दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत
वर्ष 1996 में बाढड़ा हलके से हविपा प्रत्याशी नृपेंद्र सिंह ने 27,427 वोटों की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस दौरान नृपेंद्र को 42142 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र को 14715 मत मिले थे। जीत का अंतर प्रतिशत में 34.71 रहा था। 1994 के चुनाव में बाढड़ा हलके में 1,16,328 मतदाता थे, जिनमें से 81,948 ने मतदान किया था।
किस हलके से कब और किसने हासिल की जीत
1-दादरी विधानसभा क्षेत्र
वर्ष विजेता पार्टी प्राप्त मत
1967-गणपतराय -कांग्रेस 13782
1968 -गणपतराय -कांग्रेस -11864
1972- गणपतराय -एनसीओ-17922
1977- हुकम सिंह- जेएनपी- 14449
1982- हुकम सिंह- लोकदल- 20943
1987 -हुकम सिंह- लोकदल-25677
1991- धर्मपाल- हविपा-20918
1996- सतपाल -हविपा -33690
2000 -जगजीत- एनसीपी-23943
2005 -नृपेंद्र सिंह- कांग्रेस-29164
2009- सतपाल सांगवान- हजकां- 22790
2014- राजदीप फोगाट- इनेलो-43400
2019- सोमबीर सांगवान- निर्दलीय-43849
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र
वर्ष - विजेता - पार्टी - प्राप्त मत
1967 - अत्तर सिंह - निर्दलीय - 15003
1968 - अमीर सिंह - बीएचपी - 11460
1972 - लज्जा रानी - कांग्रेस - 21591
1977 - रणसिंह मान - जेएनपी - 17423
1982 - चंद्रावती - लोकदल - 21905
1987 - रणसिंह मान - लोकदल - 31279
1991 - अत्तर सिंह - हविपा - 29250
1996 - नृपेंद्र सिंह - हविपा - 42142
2000 - रणबीर सिंह - इनेलो - 25205
2005 - धर्मबीर सिंह - कांग्रेस - 42981
2009 - रघुबीर सिंह - इनेलो - 34280
2014 - सुखविंद्र मांढ़ी - भाजपा - 39139
2019 - नैना चौटाला - जजपा - 52809
फोटो 04
पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह जो 80 वोट से जीते थे। स्रोत : सोशल मीडिया
फोटो 05
सतपाल सांगवान जो 145 वोट से विजयी रहे थे। स्रोत : सोशल मीडिया