फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस जैसी रही छोटी दिवाली, 5 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। धनतेरस की तरह ही रविवार को छोटी दिवाली पर भी धन वर्षा हुई। लगातार दूसरे दिन बाजारों में खरीदारी करने लोगों की भीड़ उमड़ी। शनिवार की तरह ही रविवार को भी बाजार में 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसकी पुष्टि दादरी नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की है। भीड़ की स्थिति ऐसी रही कि मुख्य बाजारों में लोग एक-दूसरे से सटकर चले और दुपहिया वाहन चालकों तक को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि धनतेरस पर भी दादरी शहर की मार्केट में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था और सुबह से शाम तक मार्केट में ग्राहकों की भीड़ रही। शनिवार की अगर बात करें तो रात साढ़े 9 बजे तक स्टॉलें सजी नजर आईं। छोटी दिवाली से भी दुकानदारों और व्यापारियों को काफी उम्मीदें रहीं और कारोबार उम्मीद के मुताबिक हुआ। पिछले दो दिनों में 10 करोड़ का कारोबार होने से व्यापारी वर्ग काफी संतुष्ट है। अहम बात यह है कि छोटी दिवाली पर भी धनतेरस की तरह ही सभी मार्केट गुलजार रहीं।
इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, सर्राफा, बर्तन व साज-सज्जा मार्केट में सुबह आठ से लेकर रात साढ़े 9 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह 11 से शाम चार बजे तक तो बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं नजर आई। कोर्ट रोड के अलावा बस स्टैंड रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, मंगल मार्केट, रेलवे रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड मार्केट में सबसे अधिक ग्राहक उमड़े। वहीं, भीड़ के मद्देनजर रविवार को भी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता रहे। लगातार तीसरे दिन कोर्ट रोड और मेन बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहा और इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ज्याद परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर व्यापारियों को दिवाली तक कारोबार इसी तरह रहने की उम्मीद है। शहर के व्यापारियों के अनुसार गत वर्ष कारोबार करीब डेढ़ करोड़ का आंकड़ा ही छू पाया था जबकि इस बार कारोबार चमका है। व्यापारियों के अनुसार गत तीन वर्षों जितना इस बार धनतेरस पर एक ही बार में कारोबार हुआ है। इससे काफी हद तक गत वर्षों की मंदी की मार कम होगी।
- सराफा बाजार में चांदी के गहनों की तो इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में एलईडी-फ्रिज की रही डिमांड
सराफा बाजार की बात करें तो रविवार को चांदी के गहनों की डिमांड अधिक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत सोने की अंगूठी और चेन की खरीदारी अधिक की। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एलईडी और डबल डोर फ्रिज की डिमांड रही। गिफ्ट मार्केट में चॉकलेट व ड्राई फ्रूट के गिफ्ट हैंपर की मांग अधिक रही।
- कड़े रहे सुरक्षा प्रबंध, नहीं हुई कोई वारदात
त्योहारी सीजन में पुलिस के सुरक्षा प्रबंध लगातार बेहतर हैं। रविवार को भी पुलिस ने परशुराम चौक, कोर्ट के पिछली तरफ वाली सड़क पर, आंबेडकर चौक पर, लाला लाजपतराय चौक पर बैरिकेड्स लगाए। इसके अलावा पांच बाहरी क्षेत्रों में भी नाकाबंदी की गई। राहत की बात यह है कि इस त्योहारी सीजन में स्नैचिंग या चोरी की एक भी वारदात नहीं हुई।
धनतेरस की तरह ही दिवाली पर भी कारोबार अच्छा रहा। पिछले दो दिनों में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है और व्यापारी काफी हद तक संतुष्ट हैं। तीन साल बाद जिले की मार्केट गुलजार हुई है।
विज्ञापन

-रविंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष, दादरी नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें