फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : अगले तीन साल में पीडब्ल्यूडी ने 500 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट चढ़ाएगा सिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अगले तीन साल में जिले के अंदर पीडब्ल्यूडी अधिकारी 500 करोड़ की 13 परियोजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाएंगे। ये तमाम योजनाएं जिले के विकास को गति देंगी और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा। शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट की बात करें तो इनमें दो नए कॉलेज का निर्माण भी शामिल है। वहीं, विकास की दृष्टि से दादरी में एक नए बाईपास और ओवरब्रिज के निर्माण का प्रोजेक्ट भी अहम है। दो एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक रोड) भी चौड़े होंगे और इससे सीधे तौर पर प्रतिदिन करीब 20 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा। इन सभी 13 परियोजनाओं का प्रारूप तैयार कर फाइल हेड ऑफिस भेजी जा चुकी है और इनमें से कुछ को मंजूरी भी मिल चुकी है। अब धरातल पर काम शुरू करवाने के लिए विभाग को बजट का इंतजार है। जिले के विकास को गति देने वालीं विभाग की 13 परियोजनाओं पर विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

प्रोजेक्ट : 1- दादरी और बौंदकलां कॉलेज भवन निर्माण पर खर्च होंगे 36.11
दादरी और बौंदकलां में कॉलेज भवन बनने प्रस्तावित हैं। दादरी में कॉलेज में सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 20 करोड़ के बजट की मांग पीडब्ल्यूडी की ओर से की गई है। वहीं, बौंदकलां में बनने वाले कॉलेज के निर्माण पर 16.11 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस बजट राशि को सरकार स्वीकृत कर चुकी है।
प्रोजेक्ट : 2- दादरी-चिड़िया और झोझू-कादमा- सतनाली मार्ग 29 करोड़ से होंगे चौड़े -
पीडब्ल्यूडी की ओर से 29 करोड़ खर्च कर दादरी-चिड़िया रोड (एमडीआर-124) और झोझू-कादमा-सतनाली (एमडीआर-126) मार्ग को चौड़ा करवाया जाएगा। एडीआर -124 के निर्माण पर 13 करोड़ की राशि खर्च होगी जबकि एमडीआर-126 के निर्माण पर 16 करोड़ सात लाख रुपये की लागत संभावित है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट : 3 - लघु सचिवालय में आवासीय सुविधा पर खर्च होंगे 83 करोड़
लघु सचिवालय भवन के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी तैयार करने का प्रस्ताव भी पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर लिया है। इस कॉलोनी में ट्रांजिट फ्लैट बनवाए जाएंगे जिनका आकार अलग-अलग रहेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को आवासीय सुविधा देने पर 83 करोड़ का बजट खर्च होगा।
प्रोजेक्ट : 4 - बाढड़ा में बनेगा एसडीएम कार्यालय और रेस्ट हाउस -
बाढड़ा में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय के अलावा रेस्ट हाउस निर्माण करवाने की योजना भी तैयार की है। दोनों ही भवनों की इस समय बाढड़ा में कमी खल रही है। इन दोनों योजनाओं पर 39 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एसडीएम कार्यालय भवन पर 29 करोड़ और रेस्ट हाउस भवन निर्माण पर 10 करोड़ खर्च होंगे।
प्रोजेक्ट : 5 - दादरी व बाढड़ा में बाईपास निर्माण पर 66 करोड़ की लागत संभावित -
पीडब्ल्यूडी की भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड का सीधे लोहारु रोड से जुड़ाव की भी योजना है और इसके लिए एक बाईपास का निर्माण करवाया जाएगा। यह प्रपोजल विभाग की ओर से तैयार किया जा चुका है और इस पर करीब 60 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है। वहीं, बाढड़ा बाईपास निर्माण 6 करोड़ लागत आने की संभावना है।
प्रोजेक्ट : 6- रोहतक रोड प्रोजेक्ट पर 154 करोड़ होंगे खर्च
शहर से गुजरने वाले रोहतक रोड के लिए पीडब्ल्यूडी ने 154 करोड़ के दो प्रस्ताव तैयार किए हैं। एक प्रस्ताव फाटक पर आरओबी निर्माण करवाने का है और इस पर करीब 60 करोड़ रुपये लागत आएगी। वहीं, दूसरा प्रस्ताव रोहतक रोड को फोरलेेन करने का है और इस पर करीब 94 करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है।
- ये प्रोजेक्ट भी पीडब्ल्यूडी ने किए हैं तैयार -
पीडब्ल्यूडी ने पैंतावास से मध-माधवी रोड के निर्माण का प्रपोजल भी तैयार किया है। इस सड़क के निर्माण पर छह करोड़ 3 लाख रुपये लागत आने की संभावना है। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा रहे थे और अब जाकर उनकी यह मांग सिरे चढ़ी है। इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, सतनाली-बाढड़ा-जुई रोड के निर्माण पर 11 करोड़ 78 लाख का बजट खर्च होगा।
वर्जन::
अगले तीन साल में करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कुछ की स्वीकृति हमें मिल चुकी है, जबकि कुछ प्रोजेक्ट की फाइल मुख्यालय भेजी हुई है।
विज्ञापन

सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें