फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार नई वैध कॉलोनियों में विकास का खाका तैयार...

Sat, 06 Jan 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की ओर से हाल ही में वैध की गईं शहर की चार कॉलोनियों में जल्द विकास कार्य शुरू होंगे। नगर परिषद ने इसकी शुरुआत कर दी है। सबसे पहले इन चारों कॉलोनी की एक-एक मुख्य गली पक्की करवाई जाएगी और इसके बाद अन्य गलियों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। खास बात ये है कि चार गलियों के निर्माण के एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं और इनके अनुसार करीब 52 लाख की राशि खर्च की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद करीब 5000 लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर का लोहारू रोड एक्सटेंशन, हरि नगर एक्स्टेंशन, प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन और पूर्ण नगर एक्सटेंशन क्षेत्र को सरकार ने कुछ समय पहले ही वैध घोषित किया है। अब तक ये क्षेत्र अवैध थे। लंबे समय से स्थानीय लोग इसका वैध होने का इंतजार कर रहे थे। चारों कॉलोनी वैध होने के बाद से स्थानीय लोग यहां विकास कार्याें का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा वैध घोषित किए जाने के बाद अब जल्द ही उनका सालों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है।
सरकार के कॉलोनियों को वैध करने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान दे दिया है। फिलहाल नगर परिषद अधिकारियों को इन कॉलोनियों की गलियों में सीवर व पेयजल लाइन डलने का इंतजार है। तब तक प्रत्येक कॉलोनी में एक-एक मुख्य गली बनवाने की योजना है। नगर परिषद अधिकारियों ने एक-एक गली बनाने का प्रस्ताव और एस्टीमेट तैयार कर लिया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही इन एस्टीमेट को मंजूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- जानिये...किस कॉलोनी में गली निर्माण पर आएगी कितनी लागत
लोहारू रोड एक्सटेंशन की बात करें तो गली निर्माण पर करीब साढ़े 15 लाख रुपये लागत आएगी। इसी प्रकार प्रोफेसर कॉलोनी एक्सटेंशन के गली निर्माण पर 6.74 लाख, हरिनगर एक्सटेंशन में गली निर्माण पर दस लाख और पूर्ण नगर एक्सटेंशन में गली निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये लागत आने की संभावना है।

- कोई कॉलोनी 5 तो कोई 10 साल बाद हुई वैध
इन चारों कॉलोनियों की बात करें तो लोग लंबे समय से यहां पर रह रहे हैं। वो कई बार नगर परिषद, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और सरकार से उनकी कॉलोनियों को वैध करवाकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। कॉलोनी अब जाकर वैध होने से करीब पांच हजार लोगों को राहत मिली है। कोई कॉलोनी 5 तो कोई 10 साल बाद वैध हुई है।

- जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी शुरू होंगे विकास कार्य
नगर आयुक्त का चार्ज अब एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर को मिल चुका है। चार दिन पहले आयोजित हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों और पार्षदों के समक्ष अपना विजन स्पष्ट किया था। नगर आयुक्त का स्पष्ट कहना है कि शहर में एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे और जल्द ही धरातल पर काम शुरू करवाए जाएंगे।

हाल ही में वैध हुईं कॉलोनियों में जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा। इन कॉलोनियों में सीवर व पेयजल लाइनें डलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें से भी मिला जाएगा। जल्द ही इन एस्टीमेट को स्वीकृति दिलाकर काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें