फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं विभाग : विश्वजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कौशल रखने वाले पात्र कारीगरों को उचित लाभ मिलेगा और अंत्योदय ध्येय के साथ शुरू की गई इस योजना से लोगों को खुद का रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित विभागों को अपनी योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए और जिला में लोगों को योजना का लाभ दिलाना चाहिए। सरकार की हर योजना का लाभ पंजीकृत योग्य कामगार को मिलना चाहिए। जिला स्तर पर अधिकारी जल्द सत्यापन का काम पूरा करें। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना छोटे कामगारों के जीवन उत्थान के लिए अत्यंत लाभकारी है। योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को जिले में इस योजना को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें