फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी पेंशन के लिए बिजली निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय के बाहर रोष जताते कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से शुरू करवाने के लिए कर्मचारी अपनी मांग प्रमुखता से केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने रख रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई संतोषजनक कदम न उठाने को लेकर कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यह बात पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर ने कही।
विज्ञापन

ताराचंद की अगुवाई में बिजली निगम कार्यालय परिसर में कर्मियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान ताराचंद छिल्लर ने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बहुत सारी छुपी शर्तें लगाई गई है जिसके कारण केवल कुछ कर्मचारियों को ही यूपीएस में अंतिम वेतन की आधी पेंशन मिल सकेगी। इसके अलावा कर्मचारियों के योगदान को वापस नहीं किया जाएगा। जिला प्रधान ने बताया कि यूपीएस में 25 साल से कम सर्विस पर वीआरएस का प्रावधान नहीं होगा, पहले नौकरी छोड़ने पर कर्मचारी को पूरी पेंशन नहीं मिलेगी।
जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्राण एकाउंट में सारी जमापूंजी को सरकार के पूल कॉर्पस अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा, तभी केवल यूपीएस पेंशन मिलेगी और पूल कॉर्पस में जमापूंजी से कुछ नहीं मिलेगा। इस प्रकार सेवाकाल होने पर अनुपातिक कम पेंशन होगी और दस साल से कम सेवाकाल पर कोई यूपीएस पेंशन का हकदार नहीं होगा। सरकार कर्मचारियों को पुरानी स्कीम के तहत पेंशन दे। इस दौरान दीपक, सुनील, वर्षा देवी, सोनिया, प्रवीण, संदीप कालीरमण, सूरज कुमार, परमीत, संजय, नितेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें