फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाए सरकार : सुरेश पांडवानिया

Fri, 12 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वीरवार को बैठक आयोजित कर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर के सभी व्यापार मंडलों से जुड़े पदाधिकारियों ने वीरवार को दादरी नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें प्रदेश में व्यापारियों के खिलाफ बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की गई और प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार से इनकी रोकथाम की मांग की गई।
फैम व्यापार मंडल जिला प्रधान जयभगवान मस्तान, शहरी प्रधान संदीप फौगाट, हरियाणा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक प्रधान महाबीर कौशिक, बाबूलाल सैनी, विरेंद्र फौगाट आदि ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कठोर कदम उठाकर प्रदेश में शांति बनाए रखने की मांग की। बैठक में बीते बुधवार को हांसी में कुछ आपराधिक तत्वों और असामाजिक लोगों ने एक व्यापारी को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया। वीरवार को गोहाना क्षेत्र में दूध बेचने वाले व्यक्ति को अपनी दहशत का शिकार बनाना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के उदाहरण मात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इन घटनाओं से आपराधिक व असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे किसी से नहीं डरते हैं। कानून, प्रशासन का भय भी उनके अंदर से निकल चुका है। अब सरकार व प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर कठोर नियम बनाने चाहिए।

फोटो - 15
बैठक करते हुए जिला व्यापार मंडल सदस्य। स्रोत : व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें