फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सौंंपा ज्ञापन

Fri, 12 Jul 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव सुरेश जेवली ने बताया प्रदेश भर में 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी सरकार से नाराज हैं। सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है। सालाना तीन प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी करनी चाहिए। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए। सुरेश ने कहा कि इस बारे में विभाग ने फाइल तैयार करके सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी थी। आज तक इस पर अमल नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से कर्मचारियों में रोष है। ग्रामीण सफाई कर्मियों से सरकार भेदभाव कर रही है। इस मौके पर मनफूल, सुरेश कुमार, संजय, राजकुमार, कमलेश भैरवी, सुमन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो 34

मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें