लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनतीं डीसी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। समाधान शिविर में आने वालीं शिकायतों के निपटान में कोई भी अधिकारी देरी न बरतें। समस्या के समाधान की प्रक्रिया में देरी सहन नहीं होगी, अधिकारी इस बात का ध्यान रखें। यह निर्देश डीसी मनदीप कौर ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के बाद मौजूद अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में रखी जा रही प्रत्येक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी सहन नहीं की जाएगी और अगर ऐसा किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिख दिया जाएगा।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर की शुरुआत के साथ सरकार ने लोगों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई के लिए की है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे सभी शिकायतों पर गंभीरता के साथ कार्रवाई करके उनका समाधान करें। शिकायतों के समाधान को लेकर देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करता है तो उसके खिलाफ संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिख दिया जाएगा।
वीरवार को शिविर में डीसी ने लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में शिविरों का आयोजन करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।