फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जीजा रजत के बार-बार झूठ बोलने से खफा था साकेत

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते डीएसपी विनोद शंकर और पीछे खड़ा आरोपी साकेत।
विज्ञापन
चरखी दादरी। 28 जून की अलसुबह घसौला गांव में बहन की ससुराल में गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या और तीन को घायल करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही साकेत को दादरी पुलिस राजस्थान से प्रोडेक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर सदर थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड कबूल लिया है। उसने बताया कि रजत ने सरकारी नौकरी पर होने का झूठ बोलकर उसकी बहन आशा से शादी रचाई थी। इसके बाद उसने नौकरी लगवाने की झूठ बोलकर रिश्तेदारों से रुपये भी लिए। जीजा रजत के बार-बार झूठ बोलने से वह खफा था।
वीरवार शाम को डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 28 जून को अलसुबह करीब पौने तीन बजे साकेत घसौला स्थित अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। साकेत ने अपने जीजा रजत समेत छोटेलाल, रजत के पिता सुरेंद्र, दादी शकुंतला व चचेरे भाई शिवम पर फायरिंग कर दी। हमले में छोटेलाल की 6 गोलियां लगने से मौत हो गई थी, जबकि बाकी तीन घायल हुए थे। वारदात के बाद आरोपी वहां से लूटी हुई कैब लेकर फरार हो गया। उसने कैब घसौला गांव की फिरनी पर छोड़ दी। इसके बाद गोपालवास गांव निवासी आरोपी खेतों के जरिये मंदोली पहुंचा और वहां खेत में बने एक मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर से फरार हो गया।
विज्ञापन



महेंद्रगढ़ जिले में छोड़ी चोरी की गई बाइक
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मंदौली गांव से चुराई गई बाइक लेकर आरोपी साकेत महेंद्रगढ़ जिले के गांव मंढियाला की बणी में बाइक छोड़ दी और फिर नागल ढिगरोता स्टेशन से राजस्थान के लिए ट्रेन पकड़ ली। वह मकड़ीनाथ स्टेशन पर उतरा और इसके बाद रतनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


21 खोल और तीन कारतूस बरामद कर चुकी पुलिस, 11 का अभी नहीं चला पता
साकेत की मालवीय नगर पुलिस लाइन में संतरी ड्यूटी थी। उसने ड्यूटी के लिए एमपी-5 गन, दो मैगजीन और 35 कारतूस जारी करवाए थे। इसके बाद वह लोड गन लेकर बहन की ससुराल पहुंच गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने सभी कारतूस चलाने की बात प्रारंभिक पूछताछ में बताई है। पुलिस को घसौला गांव से 21 खोल और तीन कारतूस बरामद हुए। 11 कारतूस कहां चलाए गए, इस संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें