फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की और युवक को लेने आई देहरादून पुलिस बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के देहरादून के एक गांव से नाबालिग लड़की को क्षेत्र के गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर ले आया। देहरादून पुलिस बुधवार को दोनों को लेेने बौंद कलां पहुंची। नाबालिग लड़की और युवक को स्थानीय प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर में पुलिस सुरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

बौंदकलां पुलिस थाने में टीम के साथ पहुंचे देहरादून पुलिस के एएसआई डालेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड के गांव से 13 अगस्त की रात को युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले आया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईपीसी मुकदमा दर्ज कर रखा है।। एएसआई डालेंद्र चौधरी ने बताया कि दादरी क्षेत्र के गांव निवासी युवक काफी समय से देहरादून के एक गांव में रह रही अपनी बहन के पास रहता था। युवक इस लड़की को बहला-फुसलाकर ले आया। बुधवार को कुछ व्यक्तियों ने नाबालिग लड़की और युवक को बौंदकलां बस स्टैंड पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस टीम युवक व लड़की को वापस देहरादून ले जाने के लिए आई थी। स्थानीय पुलिस ने देहरादून पुलिस को सौंपने की बजाय लड़की और युवक को पुलिस सुरक्षा में क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें