फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दीपक को मिली युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Tue, 17 Jun 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
युवा कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व युकां जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ के साथ। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फोटो 21
विज्ञापन

युवा कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व युकां जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ के साथ। स्रोत : स्वयं
- हाल ही में संपन्न हुए चुनाव का परिणाम सोमवार को किया गया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हाल ही में संपन्न हुए जिला युवा कांग्रेस चुनाव के परिणामों की घोषणा सोमवार को की गई। चुनाव में छपार निवासी दीपक को जिला अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समसपुर ब्लॉक से भूपेंद्र फोगाट और बौंद ब्लॉक से भंवर सिंह को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष बनने के बाद दीपक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। यही कारण है कि पार्टी ने देश और प्रदेश में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। दीपक ने अपने चयन पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। वहीं, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल धनखड़ ने दीपक और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें