फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोहतक डीईईओ को मिला दादरी का अतिरिक्त कार्यभार, तीन दिन आएंगे कार्यालय में

Tue, 17 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डीईईओ दिलजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 16
विज्ञापन

डीईईओ दिलजीत सिंह। संवाद
फोटो 17
शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक स्थित डीईईओ कार्यालय। संवाद

- दो माह से खाली पड़ा है डीईईओ का पद, डीईओ और डीएसएस संभाल रहे हैं कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिला शिक्षा विभाग में डीईईओ के रिक्त पद की पूर्ति करने के लिए विभाग की ओर से रोहतक डीईईओ दिलजीत सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अब दिलजीत सिंह दादरी डीईईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे और विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालन करवाएंगे।

जिला शिक्षा विभाग में खाली पड़े पद का मुद्दा अप्रैल के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर 7 अप्रैल के संस्करण में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग में तीन महत्वपूर्ण पद खाली...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद दो माह से अधिक समय से खाली है। 5 अप्रैल को डीईईओ नवीन नारा के तबादला होने के बाद से नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके लिए डीईओ विरेंद्र नारा व डीएसएस वीनू शर्मा को ही अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। अब शिक्षा विभाग की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है। कार्यकारी डीईईओ की नियुक्ति की गई है। जल्द ही दिलजीत सिंह दादरी का पद ज्वाइन करेंगे।
डीईईओ के अभाव में प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण प्रक्रिया व विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। प्रतिदिन प्राचार्य समस्याएं लेकर कार्यलय आ रहे थे। समाधान के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता था। डीईओ विरेंद्र नारा के पास अत्यधिक कार्यभार होने के चलते कुछ प्राचार्य व बच्चों के अभिभावक लौट रहे थे।
अब जुलाई में स्कूल खुलेंगे और विद्यार्थियों को सेट की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाना है। अब डीईईओ की नियुक्ति होने से कार्य संचालन में विभाग को मदद मिलेगी।
विज्ञापन


- कार्य पूरा करने के लिए 3 दिन आएंगे दादरी
कार्यकारी डीईईओ दिलजीत सिंह दादरी में डीईईओ का कार्य पूरा करने के लिए सप्ताह में 3 दिन तक आएंगे और योजना के अनुसार कार्य पूरा करेंगे। इनकी गैर मौजूदगी में विभाग से डीएसएस कमान संभालेंगे।


वर्सन
विभाग की ओर से रोहतक डीईईओ को दादरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अब उनके अपना कार्यभार संभालने पर विभागीय कार्य संचालन में आसानी होगी।
-विरेंद्र नारा, डीईओ, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें