फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में गहराई बिजली समस्या, प्रशासन बना मूकदर्शक : भांडवा

Tue, 04 Jun 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा के किसान भवन में बिजली संकट पर चर्चा करते किसान नेता। 
विज्ञापन
बाढड़ा। बिजली समस्या पर मंथन करने के लिए सोमवार को किसान भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने मौजूदा हालात पर मंथन किया। बैठक में जिला प्रशासन पर बिजली समस्या के समाधान पर कोई संज्ञान न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में अघोषित कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर कृषि क्षेत्र में बिजली और पानी का संकट गहराया हुआ है। जिला प्रशासन को क्षेत्र की इन समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों व ग्रामीणों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति न के बराबर हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना है।
बैठक में राजेंद्र सिंह, सतबीर, जागेराम, करतार नंबरदार, रणबीर सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के कारण लोग घरों में भी दुबकने को मजबूर हैं, लेकिन बिजली न होने से उनको पसीने से तर-बतर होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट होने से लोगों के लिए खरीदकर पानी पीना मजबूरी बन गया है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से कपास, मिर्च, तरबूज व ककड़ी आदि की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बैठक में बड़राई सरपंच सचिन, ओमप्रकाश उमरवास, रामअवतार, महेंद्र जेवली, मांगेराम काकड़ौली, अशोक श्योराण, इंद्रजीत, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, सतबीर, एडवोकेट राजेश गोपी, कमल सिंह व करतार सिंह कारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें