फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

Tue, 03 Nov 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराध शाखा-2 की टीम ने पुराने आपराधिक मामले में 7 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अतीत निवासी पहाड़ी गेट, काशीराम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी अतीत के खिलाफ थाना सदर दादरी में वर्ष 2013 में मुकदमा नंबर 158 दर्ज किया था। इसमें उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 307, 506 व 34 तथा गोवध निवारण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज था। इस मामले में आरोपी अदालत की निर्धारित पेशियों पर लगातार गैरहाजिर चल रहा था।
आरोपी की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) दादरी जतिन गुजराल की अदालत ने 17 जुलाई 2017 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। सोमवार को अपराध शाखा-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें