फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पौधरोपण करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का लिया निर्णय

Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला के तत्वावधान में रविवार को खाप की कार्यकारिणी के साथ-साथ गांव बलकरा एवं गांव घसौला में आम सभाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खाप के जनजागरण एवं सामाजिक सुधार अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना रहा। इसमें उन्नत कृषकों, पशुपालकों एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव बलकरा में प्रातः 11 बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक हवलदार धनपत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खाप प्रधान परमानन्द (सेवानिवृत्त डीएफओ) उपस्थित रहे। गांव घसौला में दोपहर बाद 1ः30 बजे आयोजित सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शेर सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि खाप संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन धर्मपाल महराणा रहे। बैठकों में सामाजिक विकृतियों जैसे एक गांव व एक गोत्र में विवाह, लव मैरिज एवं लिव-इन रिलेशनशिप में माता-पिता की सहमति न लेना जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार किया गया और इनके विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही समाज में बढ़ते नशे, विशेषकर युवाओं में नशीले पदार्थों की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई तथा नशे की सप्लाई एवं बिक्री रोकने के लिए परिवारों एवं प्रशासन के सहयोग से ठोस कदम उठाने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त विवाह-शादियों व अन्य समारोहों में डीजे एवं ऊंची आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर रोक लगाने तथा स्वयं जिम्मेदारी लेकर अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया गया।
बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाने पर जोर देते हुए इसे आर्थिक बचत एवं समान शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। खाप ने यह भी निर्णय लिया कि सभी वर्गों के प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उन्नत कृषकों, पशुपालकों एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण करने वाले व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक धर्मपाल महराणा, खाप प्रधान परमानन्द, खाप सचिव करतार सिंह, ऑडिटर सुमेर सिंह बलकरा, श्रीकिशन पूर्व सरपंच घसौला, बलकरा व घसौला के सरपंच प्रतिनिधि, गांव खेड़ी सनवाल के सरपंच भूपेन्द्र सिंह एडवोकेट, दिनेश मास्टर गोठड़ा सहित सभी गांवों के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें